आईपीएल चीनी मिल खडडा में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

आईपीएल चीनी मिल खडडा के गेस्ट हाउस में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता देवरिया मंडल के उप गन्ना आयुक्त श्री एन पी सिंह ने की। बैठक में जिला गन्ना अधिकारियों और चीनी मिल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में गन्ना उत्पादन और चीनी मिल की समीक्षा

बैठक में गन्ना उत्पादन और चीनी मिल की समीक्षा की गई। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के यूनिट हेड एन पी सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारियों का बुके देकर सम्मान किया।

ड्रोन द्वारा गन्ना फसल पर छिड़काव का निरीक्षण

बैठक के बाद उप गन्ना आयुक्त एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी और यूनिट हेड एन पी सिंह ने मिल एरिया में ड्रोन द्वारा गन्ना फसल पर छिड़काव का निरीक्षण किया। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी पुष्पा और तारा देवी को प्रशंसित पत्र देकर सम्मानित किया।

शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ

उप गन्ना आयुक्त ने ग्राम चतुर छपरा में किसान आबिद के खेत पर शरद कालीन गन्ना ट्रंच विधि से सिंगल बढ़ से बुवाई का शुभारंभ फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने गांव भूजोली में किसान छेदी जायसवाल के खेत पर मिल द्वारा उपलब्ध कराई गई लेबर की गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारी

कार्यक्रम में उप प्रबंधक शेर बहादुर, सहायक प्रबंधक संदीप, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!