13 वर्षीय किशोर के मारने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत — 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौतार जंगल में एक 13 वर्ष के किशोर मामूली बात से क्रोधित होकर 7 वर्षीय राजन  को पटक पटक कर मारने लगा ,इससे उसका बांह टूट गया, और अंदरूनी गंभीर चोट लग गयी। बच्चे के माता पिता अत्यंत गरीब है।आरोप है कि घायल बच्चे के घर वाले उलाहना देने पहुंचे तो उनको गाली दी गयी और मारने की धमकी दी गयी  ।शनिवार को तबियत बिगड़ने पर घायल बच्चे को लेकर परिजन हनुमानगंज थाने पहुंचे ,तो वहाँ से इलाज के लिए सलाह दी गयी। इसके बाद उसे तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया , हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।इलाज के दौर रविवार की भोर में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

शव घर पहुंचा तो परिजनो मे चीख पुकार मच गयी ,लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!