कैंसर पीड़ित को विधायक ने दी आर्थिक मदद और आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

मदनपुर सुकरौली में विधायक विवेकानंद पांडेय ने दी  मानवता का परिचय-

ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में कैंसर पीड़ित शिव मुसहर को विधायक विवेकानंद पांडेय ने आर्थिक मदद और आश्वासन दिया। शिव मुसहर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था।

विधायक ने दिया आर्थिक सहयोग

विधायक विवेकानंद पांडेय ने शिव मुसहर के घर पहुंचकर उन्हें आर्थिक सहयोग दिया और उच्च स्तर पर वार्ता कर सही और प्रभावी इलाज का आश्वासन दिया। विधायक ने पीड़ित और उनके परिवार को इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

उपस्थित लोग

इस दौरान जयप्रकाश सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, प्रभु गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, विनय वर्मा, सुनील प्रजापति, राजेश गुप्ता, चंदू गुप्त, अंशु चौहान, मंजेश साहनी, बिकाऊ चौहान, तैयब अली, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है और उन्हें उम्मीद है कि अब उनका इलाज ठीक से हो पाएगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!