बाढ़ से बर्बाद चकमार्ग की मरम्मत, ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति जताया आभार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9.(महराजगंज)

अभिषेक की रिपोर्ट

महराजगज जनपद के निचलौल विकास खण्ड अंतर्गत भोथहा ग्राम पंचायत में बाढ़ से वर्वाद हुए चकमार्ग का मनरेगा योजना से कराया गया मरम्मत। किसानों को मिली सुविधा तो जताया आभार ।
उक्त गाँव में हरि प्रसाद के खेत से हरेंद्र के खेत तक का रास्ता पानी में पूरी तरह से कट गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। फसल खेत से निकालना भी मुश्किल हो गया था। महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मिट्टी भराई का कार्य किया गया, जिससे ग्रामीणों को अब अपने खेत से फसल ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ग्रामीण बी भारती, प्रकाश मुसहर, नेउर, स्नेहलता मुसहर, विवेक सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रंजीत राय और रोजगार सेवक वीरेंद्र प्रसाद के प्रयासों की सराहना की है।
ग्राम प्रधान रंजीत राय और रोजगार सेवक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाढ़ में सड़क बह जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। मनरेगा के तहत मिट्टी भराई का कार्य कराया गया, जिससे अब ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं है।
News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!