Post Views: 360
Newsalert9 (पकड़ी बाजार)देवरिया
धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
देवरिया जनपद के सुरौली थाना अंतर्गत पकड़ी बाजार में स्थित शक्ति मोबाइल रिपेयरिंग सेन्टर में सोमवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने दुकान के पीछे लगे एक्जास्ट फैन के रास्ते प्रवेश कर नगद एक लाख दो हजार रुपये, तीन मोबाइल, हेडफोन और चार्जर चोरी कर लिया।
शक्ति मद्धेशिया, जो पकड़ी बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गया। चोरों ने जल्दबाजी में अपना स्टील का कड़ा दुकान में ही छोड़ दिया।

पकड़ी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक यादव ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की और कार्यवाही का आश्वासन दिया।








