स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में समाजसेवी ने किया निःशुल्क कंबल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9.(कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

खडडा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फटकदौना में स्वर्गीय श्रीमती पाना देवी एवं स्वर्गीय श्री राम नरेश खरवार की स्मृति में एक निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

30 दिसंबर, मंगलवार को माता काली के प्रांगण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब और असहाय महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली।

समाजसेवी जितेंद्र खरवार ने बताया कि उनका उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि वे अपने माता-पिता की स्मृति में हर वर्ष ऐसे ही गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन यूनियन चेयरमैन सुप्रिमय मालवीय, विशिष्ट अतिथि गुरुजी विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा और संजय पांडे उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, पूर्व प्रधान प्रमोद खरवार, सरवन कुशवाहा, पृथ्वी नाथ कुशवाहा, मारुति पहलवान, पप्पू यादव, सतीश खरवार, सुशील खरवार, सोनू खरवार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!