Post Views: 172
Newsalert9.(महराजगंज)
1 जनवरी 2026 को आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरिक्षक हरिनारायण यादव, और सचिव दीपक वर्मा ने प्रगतिशील कृषक सुधीर सिंह के चमैनिया फार्म पर शरदकाल में बोये गन्ने, सहफसली खेती का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर धीरज सिंह ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान और नव विकसित उन्नतशील गन्ना प्रजातियों को मगाने में चीनी मिल सिसवा बाजार द्वारा पूर्ण सहयोग देने के लिए किसानों को आश्वस्त किया। हरिनारायण यादव ने बसन्त क़ालीन गन्ना बुवाई में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दीपक वर्मा ने गन्ना आपूर्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुधीर सिंह और अन्य किसानों को गन्ना खेती को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।









