नेपाल के राष्ट्रपति ने झूला पुल का किया उद्घाटन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवादित भारतीय क्षेत्र सुस्ता को जोड़ा।

Newsalert9

डेस्क

नेपाल के राष्ट्रपति ने विवादित भारतीय क्षेत्र सुस्ता और सकरदिनही को आपस में जोड़ने वाली डेढ किमी लम्बे झूला पुल का लोकार्पण फिता काटकर किया।

झूला पुल(फोटो सोशल मीडिया से)

 भारत के विहार राज्य के वाल्मीकि नगर क्षेत्र के गंडक नदी के सटे नेपाल सरकार द्वारा   25 करोड़ नेपाली रूपये खर्च करके 1571 मीटर लम्बा झूला पुल बनाया गया है। यह ब्रिज नेपाल के सकरदिनही व सुस्ता गाँव को आपस में जोड़ता है।नेपाल के राष्ट्रपति ने इस निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि आवागमन की सुविधा से वंचित सुस्ता अब नेपाल के अन्य क्षेत्रों व शहरों से सीधे जुड़ गया है।हांलाकि इस पुल पर केवल दोपहिया वाहन ही चलेंगे तथा पैदल व साइकिल सवार आ जा सकेंगे।इसके आलावा  बिजली ट्रान्सफार्मर ग्रिड का भी उद्घाटन किया गया।इस अवसर  पर लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री चेतनारायण, नवल परासी सांसद विनोद चौधरी, विधायक देवकरण कलवार, नवल परासी जिला के डीएम स्कीम श्रेष्ठ सहित अनेक प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

सुस्ता क्षेत्र भारत का हिस्सा —-

सुस्ता गाँव पर दोनो देश अपना दावा करते हैं। जानकारो के मुताबिक पहले यह क्षेत्र भारत के कब्जे में था ,लेकिन गंडक नदी के कटान से सीमा अस्पष्ट होने व भगौलिक अस्थिरता का लाभ उठाते हुए नेपाली लोगों ने धीरे -धीरे  इसे अपना हिस्सा घोषित कर दिया ,इसे लेकर कइ बार संघर्ष भी हुए हैं। यह दोनो देशों के लिए विवादित मुद्दा है। अब सुस्ता को पुल से जोड़कर नेपाल अपने कब्जे को और पुख्ता करने की कोशिश में है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!