तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला–

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

देवरिया जिले के पकड़ी बाजार क्षेत्र में मंगलवार को मानस इण्टर कालेज फतेहपुर देवरिया में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में रूद्रपुर तहसील के विद्यालयों के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया।

14 वर्षीय बालिका वर्ग में चित्रा कान्वेंट स्कूल देवपार की जीत*

14 वर्षीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रा कान्वेंट स्कूल देवपार और सुभाष इण्टर कालेज भरौली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। चित्रा कान्वेंट स्कूल देवपार ने 16-15-1 प्वाइंट से जीत हासिल की।

*17 वर्षीय बालिका वर्ग में मानस इण्टर कालेज फतेहपुर की जीत*

17 वर्षीय बालिका प्रतियोगिता में मानस इण्टर कालेज फतेहपुर और जनता इण्टर के बीच कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। मानस इण्टर कालेज फतेहपुर की बालिका ने 16-9-7 प्वाइंट से जीत हासिल की।

*बालक वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले*

14 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रा कान्वेंट स्कूल देवपार और मानस इण्टर कालेज फतेहपुर के बीच खेला गया। चित्रा कान्वेंट स्कूल देवपार के बच्चे 11-4-7 प्वाइंट से विजयी रहे। 19 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता में मानस इण्टर कालेज फतेहपुर और जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार के बीच खेला गया। मानस इण्टर कालेज फतेहपुर ने 16-9-7 प्वाइंट से जीत हासिल की।

*कोच और शिक्षकों की उपस्थिति*

इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार चंद, सदा शिव सिंह, डा० शशि पाल राव, गिरिश नरायण सिंह, दिपेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह, डी०एन०इ०का०रूद्रपुर के कोच उदयभान सिंह, सतासी इण्टर कालेज रुद्रपुर के मनोज सिंह, सुभाष इण्टर कालेज भरौली के जयकरन, जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार के भरत यादव आदि कोच मौजूद रहे।

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!