Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट
कुशीनगर जिले के नौरंगिया के नौका टोला में विवादित परिसंपत्ति पर इंडियन बैंक द्वारा कार्रवाई की गई। न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) कुशीनगर के आदेश पर क्षेत्र में पुनर्प्राप्ति एवं प्रबंध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
*बैंक ने कब्जे में ली जमीन*
इंडियन बैंक ने कर्ज की अदायगी न करने पर जमीन को कब्जे में लिया। बैंक की तरफ से शाखा प्रबंधक अमरनाथ तिवारी और रिकवरी टीम के सुनील कुमार शाही ने कार्रवाई में भाग लिया।
*टीम का गठन*
तहसीलदार पडरौना राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में लेखपाल उत्कर्ष चौबे, उस्मान गनी, पंकज साहा, अन्नत सिंह और संजय पाल के साथ राजस्व निरीक्षक राधेश्याम प्रसाद शामिल थे।
*कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात*
16 सितंबर 2025 को टीम ने मौके पर उपस्थित होकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की और अपनी सुपुर्द आख्या फोटोग्राफ्स सहित अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। तहसीलदार पडरौना ने निर्देश के अनुसार मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस बल के साथ उपस्थित होकर शांति व्यवस्था बनाए रखी।
बाबा की रिपोर्ट–










