शिवराजपुर गाँव में खुशी की लहर।
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर की प्रिया यादव ने खेलो इण्डिया वूमेन योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर अपना और अपने गांव तथा जिले का नाम रोशन किया है।सितम्बर माह में 1 से 3 तारीख तक दिल्ली पब्लिक स्कूल गोरखपुर में प्रिया ने गोल्ड मेडल जीतकर सबका सम्मान बढ़ाया है।
कुशीनगर की प्रिया यादव पुत्री रंजीत कुमार यादव ग्राम शिवराजपुर कटकुइया कुशीनगर उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है।पूरा परिवार अभी दिल्ली में रहते हैं।प्रिया यादव दिल्ली राज्य से प्रतियोगिता में भाग लेती है,इस बार हो रहे नॉर्थ जोन खेलो इंडिया वूमेन योगासन लीग जो 1-3 Sep 24 दिल्ली पब्लिक स्कूल गोरखपुर में हो रहा था।जिसमें प्रिया यादव प्रथम स्थान लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,लद्दाख,जम्बू कश्मीर,छत्तीसगढ़,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश आदि कई राज्यों से प्रतिभागी भाग लिया था।प्रिया यादव श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति विश्वविद्यालय नई दिल्ली से BA योगा सेकंड ईयर की छात्रा है।प्रिया यादव का उद्देश्य है कि आगे इंटरनेशनल प्रतियगिता जीतकर अपने पूरे गांव जिला और देश का नाम रोशन करना है।
प्रिया 2018 कब्बडी स्कूलिंग प्रतियोगिता में श्रीलंका खेलकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
पिछले वर्ष 2023 हुआ योगासन प्रतियोगिता में दिल्ली ओलंपिक गोल्ड और अस्मिता खेलो इण्डिया वूमेन प्रतियोगिता में ब्राउंस मेडल जीत चुकी है।
वेद तिवारी की रिपोर्ट ।
