नक्सली इलाके में महिला सिपाहियों की अनोखी पाठशाला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

(गुड वर्क)

बगहा पुलिस की महिला कर्मचारी नक्सली इलाके में शिक्षा व महिला जागरूकता अभियान चला रही हैं_

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिले में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी नक्सली और जंगली इलाकों में सुरक्षा के साथ शिक्षा और महिला जागरूकता अभियान चला रही हैं।

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज

इन महिला सिपाहियों ने गांवों में पाठशाला शुरू की है, जहां वे किशोरियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मसुरक्षा के टिप्स दे रही हैं। साथ ही, गुड टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक कर रही हैं।

एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज की यह पहल स्थानीय स्तर पर काफी सराहना पा रही है। थानों में महिला हेल्पलाइन के तौर पर तैनात इन महिला सिपाहियों का उद्देश्य महिलाओं को थाने में आने पर किसी भी असुविधा से बचाना है।

इस अभियान से नक्सली इलाकों में शिक्षा और जागरूकता की अलख जगाने में मदद मिल रही है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!