Post Views: 137
Newsalert9
महराजगंज
महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जासमति देवी (30 वर्ष) का शव घर के बगल के संजू के घर में मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश जांच में जुटे हैं।
मृतक के पति जितेंद्र सहानी और परिजनों ने संजू और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 13 और 8 वर्ष है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, जमीनी विवाद और रुपये की लेन-देन को लेकर यह हत्या हुई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










