खडडा क्षेत्र के शिक्षक से 25 लाख रुपये की मांगी गयी रंगदारी —-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

भोजपुरी में लिखे धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि पैसा नहीं देने पर बेटे को उठा ले जाएंगे ।

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गाँव में एक शिक्षक को अज्ञात लोगों ने 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। शिक्षक श्याम विहारी सिंह को धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनके लड़के को उठा लिया जाएगा।

शिक्षक श्याम विहारी सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह जब वे सोकर घर से बाहर निकले, तो दरवाजे पर एक पत्र पड़ा था। इसमें भोजपुरी में लिखा गया था कि दो दिन के अंदर 25 लाख रुपये दे दीजिए, यह आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

पत्र में धमकी देते हुए कहा गया है कि नहीं तो शिक्षक के लड़के को उठा लेंगे। साथ ही, पुलिस को सूचना नहीं देने की भी धमकी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि हम लोग आपके घर पहुँच सकते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं।

शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और तत्परता से जांच की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट ——

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!