विधायक विवेकानन्द पांडेय ने अधिकारियों को त्वरित मरम्मत कार्य करने का दिया निर्देश ।
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जिले के खडडा क्षेत्र के गैनही जंगल गाँव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की बायीं पटरी लगभग 30 मीटर टूट गई है। नहर में वर्तमान में पानी की आपूर्ति नहीं होने के बावजूद, ड्रेन का पानी नहर में गिर रहा है।
नहर पटरी के टूटने से महराजगंज और नेपाल जाने के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गैनही ड्रेन में पानी पानी भरे होने व नहर में पानी नहीं होने के चलते ड्रेन के पानी का दबाव बढा और नहर टूट गयी । पहले भी कइ बार इस तरह पटरी टूट चुकी है। परंतु नहर विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण बार बार यह स्थित उत्पन्न हो रही है।
विधायक ने लिया संज्ञान —
विधायक विवेकानन्द पांडेय ने मामले की जानकारी लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने हेतु नहर विभाग को निर्देशित किया है।

स्थानीय निवासी ,उमेश गौड़, आनंद सिंह, विनय कुमार सिंह, आदि ने नहर विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने की मांग की है, ताकि आवागमन और सिंचाई कार्य प्रभावित न हो।
बाबा की रिपोर्ट










