प्रेमचन्द यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी ।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

पकड़ी बाजार (देवरिया)

देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा समाजवादी व जन नेता बताया।

फतेहपुर हत्या कांड ने जनमानस को झकझोर दिया था—

दो अक्टूबर 2023 को भूमि विवाद को लेकर देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र ग्राम फतेहपुर के लेडहा टोला में हुई घटना में प्रेमचंद यादव की हत्या हो गयी थी। इसके बाद आक्रोशित भीड़  के हमले में दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन देवी, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी की भी मौत हुई थी,एक बच्चा अनमोल गंभीर रूप से घायल हुआ था।इस हत्या कांड ने पूरे प्रदेश व देश को झकझोर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कइ लोगों को गिरफ्तार किया था।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रेमचन्द को बताया सच्चा जन नेता—-

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह , संतोष यादव, अमर नाथ यादव, राजेश यादव, चंद्रभूषण यादव, रामप्यारे यादव, अशोक यादव, हंसनाथ यादव, राजू निषाद सहित कई अन्य नेता इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रेमचन्द यादव को श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि प्रेमचंद यादव एक समर्पित नेता थे जिन्होंने समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनकी हत्या एक दुखद घटना थी जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया था।

पकड़ी बाजार (देवरिया) से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!