बाढ से कइ पशुओं की मौत :पशुपालक सदमे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खडडा विकास खंड में बाढ़ से पशुपालकों को भारी नुकसान

कुशीनगर जनपद के खडडा विकास खंड के रेता क्षेत्र में बाढ़ के कारण पशुपालकों को व्यापक नुकसान हुआ है। कई गाय, भैंस और बकरियाँ पानी में बह गईं। पानी उतरने के बाद भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

नरायनपुर गाँव में सबसे ज्यादा नुकसान–+

नरायनपुर गाँव के निवासियों ने बताया कि अत्यधिक पानी आने से जान बचाना मुश्किल हो गया और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाना संभव नहीं हो पाया।पशु तेज धारा में बह गये ,जिसमें कुछ की मौर हो गयी।

मरे हुए मवेशी के पास दुखी पशुपालक

ग्रामीणों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार

  • राजकुमार गोंड की एक दुधारू गाय बह गयी थी जिसकी मृत्यु हो गयी ।
  • प्रभु सिंह की 2 दुधारू भैंस मर गईं
  • हीरालाल की 3 बकरियाँ बह गईं
  • चंद्रबली की 3 बकरियाँ बह गईं
  • बालेश्वर की 1 बकरी बह गई
  • रूदल की 1 बकरी बह गई
  • जितेंद्र की 1 बकरी बह गई
  • संपाति की 1 बकरी बह गई

ग्राम प्रधान नरसिंह सहित पीड़ित पशुपालकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!