बाढ़ प्रभावित गाँव हरिहरपुर में स्थिति गंभीर ::लोग विमारी के चपेट में ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खडडा विकास खंड के बाढ प्रभावित गाँव हरिहरपुर के प्रधान हिरामन निषाद ने बताया है कि बाढ़ के कारण गाँव में दूषित पानी और मच्छरों के काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को शरीर में दर्द और बुखार हो रहा है। पुलिया टूट जाने से पानी पार करके आना-जाना पड़ रहा है।

हिरामन निषाद

गाँव के कई निवासी बीमार हैं, जिनमें कुदन भगत, लक्ष्मीना, महातम, मीना, गुड्डु नरेश, सुरसती, गंगा, सुचित, सूरूज, ज्योति, रामनाथ, पारस आदि सहित खुद प्रधान भी शामिल हैं।

गाँव को जोड़ने वाली सड़क की पुलिया ध्वस्त होने से गंदा पानी पार करना पड़ रहा है। फसलें बरबाद हैं, पशुओं के लिए चारा नहीं है, और पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है। घरों में कीचड़ भरा पड़ा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

प्रधान ने प्रशासन से त्वरित रूप से लोगों के इलाज ,व पशुओं के उपचार सहित शुद्ध पेयजल आदि की मांग की है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!