कुशीनगर के रामपुर जंगल गाँव में सियार के हमले से चार लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गाँव में शुक्रवार की सुबह एक सियार ने चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

सियार सरेह से निकलकर गाँव में घुस गया और दो सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने एक बुजुर्ग और एक बच्चे को भी जख्मी कर दिया।

ग्रामीण सियार की तलाश कर रहे हैं।

प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि चार लोग जख्मी हुए हैं। उनका इलाज जारी है।

जानिए सियार के बारे में—

गीदड़ (Jackal), जिन्हें शियारसियार और शृंगाल भी कहते हैं, एक कुत्ते के रूप का जंगली जानवर है। यह मध्यम आकार की कुछ जातियों का उपसमूह है, जो सभी कैनिनी नामक वंश समूह की सदस्य हैं, जिसमें वृक (भेड़िये) और श्वान (कुत्ते) भी आते हैं।

सियार साधारणतः 8 से 10 किलोग्राम वजनी होते है और 27 से 33 इंच आकार लम्बे होते है साथ ही पूंछ 10 इंच होती है। इनकी आयु 8 से 10 वर्ष होती है।

सियार भोजन के लिए गांव की भेड़-बकरियों पर भी हमला करते हैं। ये कुत्ते के बच्चे को भी खा जाते हैं। सामान्य तौर पर सियार इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। सियार झुंडों में रहते हैं और एक झुंड में 5 से अधिक सदस्य होते हैं। यह झुंड में हमला भी करते हैं। 

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!