Newsalert9
डेस्क
अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी।
शिक्षक सुनील कुमार सिंह रायबरेली के सुदामापुर थाना जगतपुर के निवासी थे। वह अमेठी के पन्हौना में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी पूनम भारती और दो बच्चों, पांच वर्षीय बेटी दृष्टि और दो वर्षीय पुत्र के साथ शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी चौराहा पर किराए के मकान में रहते थे।
गुरुवार शाम करीब सात बजे बदमाश उनके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सभी घायलों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अनूप सिंह, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ डा. अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर तैनात है। घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।










