Post Views: 152
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र में करदह बाजार गाँव के पास शनिवार की सुबह प्राइवेट बस चालक का शव मिला। सूचना पर पुलिया आयी और शव को कब्जे में ले लिया।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश सिंह प्राइवेट बस चलाते थे। बस खडडा क्षेत्र के बरवारतनपुर गाँव के एक व्यक्ति की है। शनिवार की सुबह जखिनिया -डोमन छपरा मार्ग पर करदह बाजार के पास वह बस के निचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया ,इससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।

खडडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ठोकर मारने वाले वाहन की छानबीन की जा रही है।
बाबा की रिपोर्ट–










