रेलवे गेट बंद होने से सड़क यातायात बाधित,,45 मिनट फंसी रही एम्बुलेंस:;

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बगहा
नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन का सिग्नल फेल होने व रामपुर रेल गुमटी मे तकनीकी खराबी के चलते सड़क यातायात ठप्प हो जाने से जाम लग गया ।एम्बुलेंस 45 मिनट फंसा रहा। गेट मैन के अमानवीय व्यवहार से लोग आक्रोशित हो गये।किसी तरह खराबी ठीक कर यातायात बहाल किया गया।
शुक्रवार को दोपहर में वाल्मीकि नगर व बगहा रेल स्टेशन के बीच सिग्नल में खराबी आ गयी ,इस वजह से रामपुर रेलवे ढाले पर मालगाडी खड़ी हो गयी,इसके चलते सड़क पर यातायात रूक गया और दोनों तरफ लम्बी कतार लग गयी। लगभग 15 मिनट के कोशिश के बाद माल गाड़ी को बगहा स्टेशन ले जाया गया।इसी बीच गेट में तकनीकी खराबी आ गयी और बैरियर नहीं उठा इसके वजह से जाम बढता गया। इमरजेंसी में मरीज को गोरखपुर लेकर जा रहा एम्बुलेंस लगभग 45 मिनट फंसा रहा ,और विमार व्यक्ति का कीमती समय बर्बाद हुआ। जैसे तैसे गड़बड़ी ठीक हुई इसी बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस के लिए फिर गेट बंद हो गया। जाम से परेशान लोगों के प्रति गेटमैन का व्यवहार अमानवीय होने से भीड़ आक्रोशित हो गयी ,जिसे किसी तरह शांत कराया गया।सड़क के रास्ते यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी ,लोग रेलवे के बदइन्तजामी को कोसते रहे।

नाम न छापने की शर्त पर एक रेल अधिकारी ने बताया सिग्नल लाल होने से मालगाड़ी को खड़ा होना पड़ा।

एम पांडेय की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!