Post Views: 235
Newsalert9
नेबुआ नौरगिया (कुशीनगर)
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र नौरंगिया में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय गणित और साइंस एग्जीबिशन क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र—
- प्रथम स्थान: सिद्धार्थ मिश्र
- द्वितीय स्थान: ऋतु कुमारी
- तृतीय स्थान: संजना वर्मा
बीईओ रजनीश कुमार द्विवेदी ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा, 10 बच्चों को साइंस किट और शेष बच्चों को संतावना पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर अमित तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, अवधेश राव सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। चयनित छात्र अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
एस कुशवाहा की रिपोर्ट —










