Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के नगरपंचायत खडडा निवासी फातमा खातून, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऋण वसूली एजेंट्स के दबाव के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्हें तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा ।
फातमा ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था, लेकिन किस्त नहीं जमा होने के कारण एजेंट्स ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को वसूली एजेंट्स के आने की जानकारी मिलते ही महिला की तबियत ख़राब हो गयी और वह बेहोश हो गी।तुर्कहा सीएचसी मे घंटो इलाज के बाद होश आया ।
महिला के परिजनों ने बताया कि फातमा सहित कुछ महिलाओं ने एक कंपनी से लोन लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया था, जिसने लोन चुकता करने का वादा किया था। लेकिन उस व्यक्ति की पत्नी की अचानक मौत के बाद किस्त जमा होना बंद हो गया, और कंपनी ने ऋण लेने वाले लोगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।पहले से कइ कंपनियों से लोन लेकर फंसी महिला को एक और लोन का बोझ बर्दाश्त से बाहर हो गया है।
फातमा के पति रोजी रोटी कमाने के लिए परदेश गए हुए हैं।
बाबा की रिपोर्ट—-










