साइबर अपराधियों का बड़ा हमला, पति-पत्नी के बैंक अकाउंट से 6.59 लाख निकाले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

साइबर अपराध।

कुशीनगर के खडय थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा निवासी चन्द्रशेखर सिंह और उनकी पत्नी शीला सिंह के स्टेट बैंक खडडा शाखा में अलग-अलग बैंक अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 6,59,390 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

चन्द्रशेखर सिंह ने स्टेट बैंक के प्रबंधक को पत्र देकर तथा पुलिस को तहरीर देकर पैसा वापस कराने व अपराधियो पर कार्यवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन वर्ष से विदेश में रहकर नौकरी करके पायी पायी जोड़े थे। उनके और पत्नी के अकाउंट से फोन पे, गूगल पे या किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई लेन-देन नहीं है, फिर भी अपराधियों ने उनके अकाउंट से बड़ी रकम निकाल ली।

चन्द्रशेखर के अकाउंट से 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 4,20,355 रुपये और शीला के अकाउंट से 10 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 2,39,035 रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट निकालकर इसका पता लगाया और अब शाखा प्रबंधक व पुलिस से रकम वापस कराने की मांग की है।दोनो पति पत्नी सदमे में हैं।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!