विद्युत संविदा कर्मचारियों का मानदेय और अनुमोदन फंसा, विधायक से मदद की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात 21 कर्मचारियों का मानदेय और अनुमोदन अधिकारियों के अलग अलग आदेशों के कारण फंस गया है। इससे कर्मचारियों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

  विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय से मिलकर कर्मचारियों ने बताया है कि अधिक्षण अभियंता कुशीनगर द्वारा 2 जुलाई 2024 को दिए गए आदेश के अनुसार खडडा, छितौनी, पडरौना, रविंद्र नगर, कोटवा, और कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्रों पर 21 लोग संविदा के तहत तैनात किए गए और सभी लोग इमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, जुलाई माह का मानदेय भी मिला था।

लेकिन कार्मिक प्रशासन वाराणसी  संदीप वर्मा द्वारा 13 सितंबर 2024 को अधिशासी अभियंता कुशीनगर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 21 संविदा कर्मचारियों का अनुमोदन नहीं होने के कारण वे कार्य नहीं कर सकते और न ही उन्हें मानदेय दिया जा सकता है।

इस पत्र के बाद कर्मचारियों ने विधायक विवेकानंद पांडेय से मिलकर पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।

विधायक ने मदद का भरोसा दिया है और जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!