Newsalert9
कुशीनगर
सोमवार को पडरौना में दुर्गा प्रतिमा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव और मारपीट के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शहर में भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्राधिकारी सदर और पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों से बात कर संबंधित को पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर दिए।

पडरौना क्षेत्र में नवदुर्गा पण्डालों का निरीक्षण कर एसपी ने आयोजन समिति के सदस्यों से वार्ता की और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को फैलने न दें।

एसपी द्वारा किए जा रहे भ्रमण व लोगों से वार्ता की हो रही सराहना ।
बाबा की रिपोर्ट—










