कुशीनगर के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली में कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

जुल्फकार अली (कक्षा 10) ने महिला सुरक्षा बैग बनाया, जिसमें कैमरा और जीपीएस से लैस है। लक्ष्मी विश्वकर्मा (कक्षा 12) ने फ्लोटिंग हाउस का मॉडल बनाया, जो बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षित रहता है। नैना और सती (कक्षा 10) ने मानव शरीर का मॉडल प्रस्तुत किया। लक्ष्मी और काजल (कक्षा 12) ने महिला सुरक्षा उपकरण बनाया। रवि और अंजली (कक्षा 11) ने इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर मॉडल प्रस्तुत किया।

इसके अलावा, तौफिक, चंदन, अनुराग, अंकित, शोभा, मुस्कान माधुरी, शाहिना, अमीषा, नीतू, चाँदनी, राज, अभिषेक, निशा, काजल और मोनिका ने भी विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने छात्रों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामस्वरूप पाण्डेय, राहुल सहरावत, प्रदीप रावत, संजय पाण्डेय और उत्तम प्रजापति उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!