Post Views: 164
Newsalert9
कुशीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग ने स्वशासित मेडिकल कॉलेज में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य समाज से एड्स को 2030 तक खत्म करना है। प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. शाही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अपर जिला जज/सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने एड्स के बारे में जानकारी दी और लोगों से एड्स पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने की अपील की। जिला अस्पताल में एड्स रोगियों के लिए मुफ्त जाँच और दवा की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।
बाबा की रिपोर्ट–










