अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के थाना हनुमानगंज पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा निर्मित 60 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप विहार ले जायी जा रही थी।

पुलिस ने पीकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही शराब को जब्त किया, जिसकी कुल कीमत वाहन सहित 15 लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है।

इस ऑपरेशन में थाना हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल व इनकी पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की  और शराब तस्करी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!