कुशीनगर में देवी प्रतिमा पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई::33 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

सोमवार को देवी प्रतिमा ले जा रहे लोगों के साथ पडरौना क्षेत्र में मारपीट की गयी थी ,पथराव कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को एतराज था कि प्रतिमा के साथ डीजे पर देवी गीत क्यों बजाया जा रहा है। अब इस पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाई की है।

पडरौना शहर में देवी प्रतिमा पर हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 बाल अपचारी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एसपी संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाई और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिलाएं और बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है और लोगों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!