डाक्टर का व्यवहार अमानवीय —एम एल सी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एम एल सी का पत्र आया सामने—

Newsalert9

गोरखपुर

विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर डॉक्टर अनुज सरकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर और उनके समर्थकों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया और उसे जेल भेजने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया.

सिंह ने कहा है कि इस तरह के अमानवीय और गुंडों जैसे आचरण को किसी भी परिस्थिति में क्षमा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि डॉक्टर अनुज सरकारी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

क्या है मामला–

कुछ दिन पहले डाक्टर अनुज सरकारी के यहाँ अपनी पत्नी का इलाज कराने एक सिपाही गये थे।अल्ट्रासाउंड का रेट ज्यादा होने की बात पूछने पर विवाद हुआ था। बाद में डाक्टर की ओर से आरोप लगाया गया कि सिपाही ने उनके उपर हथौड़े से हमला किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर सिपाही को जेल भेजा था।

मारपीट का कथित विडियो

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब सिपाही की पत्नी ने डाक्टर सहित उनके स्टाफ पर छेड़छाड़ करने व पति के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की ।मारपीट का विडियो व सिपाही को लगी चोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग डाक्टर के विरूद्ध तमाम तरह के आरोप लगाते हुए सिपाही को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इसी क्रम में एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह का पत्र भी सामने आया है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!