वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में प्रसिद्ध मदनपुर देवी के प्रकट होने की कहानी पढ़ कर रोमांचित हो जाएंगे आप।।
कुशीनगर के पड़ोसी विहार प्रांत के वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के मदनपुर जंगल में विख्यात देवी मंदिर ,नेपाल विहार यूपी के लाखो श्रद्धालुओ के आस्था का केन्द्र रहा है। यहाँ रहषू गुरू नाम के देवी भक्त मां के कृपा से बाघों के गले में सांप की रस्सी लपेट दवंरी कराते थे।
मंदिर के बारे में कथा प्रचलित है । मदनपुर देवी स्थान जहाँ मौजूद है वहाँ घनघोर जंगल था तथा राजा मदन सिंह नाम के राजा के राज्याधीन था। एक बार जंगल में शिकार करने राजा पहुँचे तो उनको पता चला कि एक रहसू गुरु साधु उनके इन जंगलों के बीच बाघों के गले में सांप बांधकर पतहर (खर पतवार)की मड़ाई (दंवरी) करता है और उसमें से कनकजीर (सुगंधित धान कि प्रजाति) निकलता है।राजा को घोर आश्चर्य हुआ सच्चाई जानने के लिए राजा सैनिकों के साथ मौके पर पहुंचे तो नजारा देखअचम्भित हो गये।राजा ने हठ करते हुए साधू से देवी जी को बुलाकर दिखाने का आदेश सुनाया । साधू ने राजा को समझाते हुए कहा कि ऐसा जिद्द न करें बेवजह देवी मां को बुलाना संकट को मोल लेना होगा,देवी कुपित हुई तो आपके राजपाट का सर्वनाश हो जाएगा।लेकिन राजा मदन जिद्द पर अड़े रहे जब साधू के जान पर बन आयी तो भारी मन से देवी का आह्वावन किया।कहा जाता है जगदम्बा असम के कामख्या से चली और खन्हवार नाम के स्थान पर पहुची ,वहाँ से थावें पहुँची( दोनो जगह मंदिर स्थापित है) ।। देवी के आने से पहले साधू ने राजा को फिर चेताया लेकिन राजा नहीं माने इसके बाद अचानक भक्त रहसू का सीर फटा और देवी मां का हाथ उसके बाहर दिखाई दिया ।देवी के तेज को सहन नहीं कर पाए राजा और जमीन पर गिरपड़े फिर कभी नहीं उठे। बाद में राजा का परिवार व सारा साम्राज ही तहस नहस हो गया। देवी मां जमीन मे समा गयी यहां पिंंडी के रूप में स्थापित हो गयी ।धीरे धीरे यह स्थान घनघोर जंगल से घिर गया ।कालांतर में हरिचरण नामक व्यक्ति की नजर पिण्डी पर पड़ी। उसने देखा कि एक गाय पिण्डी पर अपना दूध गिरा रही है उन्हहोंने पिण्डी के आसपास केे सफाई कर पूजा करना शुरु कर दिया कहा तो यह भी जाता हैै कि भक्ति से प्रसन्न देवी मां ने रखवाली के लिए एक बाघ प्रदान किया जो हरीचरण के साथ रहता था।धीरे धीरे इसकी चर्चा चारो तरफ फैल गयी। पहले यहांं पहुंचना काफी मुश्किल था दो दशक पहले गंडक नदी पर छितौनी बगहा पुल बन जाने से यूपी के भी लाखों श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नेपाल बिहार उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन के साथ ही शादी विवाह मुंडन आदि धार्मिक कार्य करते हैं यहां बकरे और मुर्गे की बलि भी दी जाती है।
___ ___________ __ _________
वाइल्ड लाइफ के कड़े कानून पर भी आस्था पड़ती है भारी ,मिली है छूट ।।।
जहां देवी मंदिर स्थापित है वह इलाका वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के अधीन है वहां कानून के मुताबिक किसी भी प्रकार के धार्मिक गतिविधि शोर शराबा वर्जित है परंतु मंदिर के प्रसिद्धि व लोक आस्था को देखते हुए प्रशासन ने नरमी अपनाकर तमाम धार्मिक गतिविधियों के आयोजन की अनुमति दे रखी है।
बाबा की रिपोर्ट–














