Post Views: 275
Newsalert9
भाजपा विधायक की पिटाई ,विडियो वायरल ।
लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बुधवार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विधायक के समर्थकों ने अवधेश सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अर्बन कोऑपरेटिव के डेलिगेट्स के नामांकन के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
बाबा की रिपोर्ट










