पुलिस व पब्लिक की तत्परता से बची महिला व बच्चे की जान :::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गृह कलह में नाराज होकर जान देने रेलवे लाइन पर पहुंची थी महिला ।।

Newsalert9

कुशीनगर

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गाँव की एक महिला, जो पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने करने पहुँच गयी।काफी देर तक तक वह लाइन के किनारे  खड़ी रही, लेकिन गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई ट्रेन नहीं आयी।

इस बीच, लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिससे वहाँ भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही, हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों के सहयोग से उसे समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस और जनता द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

यह घटना गृहकलह और समाज पर विचार करने के लिए मजबूर करती है। पारिवारिक तनाव आज के समाज में बढ़ती समस्याएं हैं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!