कसया में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों की ली जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीनो पकवा इनार गाँव के रहने वाले थे।

Newsalert9

कुशीनगर

बुधवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौंकी क्षेत्र के एनएच 28 पर पकवाइनार चौराहे के पास एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों की मृत्यु हो गई.

मृतकों की पहचान अमन (19 वर्ष), अंशु (20 वर्ष) और साहिल (19 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों युवक मित्र थे. साहिल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटना स्थल पर कार्यवाई करती पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बिहार नंबर की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह दुर्घटना एनएच 28 पर पकवाइनार चौराहे के पास हुई, जो कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

इस दर्दनाक दुर्घटना ने तीन युवा जिंदगियों को अचानक खत्म कर दिया, जिससे परिजनों और मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई है.

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!