Newsalert9
कुशीनगर
15 अक्टूबर 2024
कुशीनगर जनपद के विकास खंड खडडा के ग्राम पंचायत सोहरौना जंगी टोला के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोहरौना सुनील प्रजापति और खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने 600 मी दौड़ बालक व बालिका वर्ग को हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया.

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। 600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में नंदकिशोर चौहान ने प्रथम, दिलीप कुमार ने द्वितीय और कृष्णा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कार्यक्रम के दौरान योगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सम्मानित अध्यापकों को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर रितेश सिंह, श्यामसुंदर वर्मा, राकेश मिश्र, मनीष गुप्ता, आदित्य जायसवाल, अरविंद गुप्ता, पारसनाथ साहनी, वेद प्रकाश गुप्ता, ओंकार नाथ शर्मा, जनर्धान प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, अभिप्सित कुमार, किशोरी शर्मा, विनय कुमार सिंह, प्रमोद जायसवाल, मदन यादव, नीरज चौधरी और आदित्य सिंह सहित सभी न्याय पंचायत के अध्यापक और बच्चे मौजूद थे।
बाबा की रिपोर्ट —










