Post Views: 254
Newsalert9
पकड़ी बाजार (देवरिया)
भलुअनी के पकड़ी बाजार में स्थित केएलएस एकेडमी को खंड शिक्षा अधिकारी सुरज कुमार ने सुरौली पुलिस की मौजूदगी में बंद कर दिया।उन्होने कहा की विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस देने के बावजूद अवैध रूप से संचालित होने के कारण यह कार्रवाई की गी।इस विद्यालय में पढने वाले बच्चों को दूसरे विद्यालय में दाखिला लेने का निर्देश दिया है।
विद्यालय के तरफ से क्या कहा गया??
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने दावा किया कि मान्यता से संबंधित सभी दस्तावेज खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दिए गए थे, फिर भी विद्यालय को बंद कर दिया गया।
पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट–










