5 वर्षीय शिवा लापता:: अपहरण की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

कुशीनगर, जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में एक 5 साल का मासूम लड़का शिवा अचानक लापता हो गया। वह मंगलवार को घर से चौराहे पर सामान खरीदने गया था, लेकिन  उसका कोई पता नहीं चल सका।

मासूम की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का अपहरण हुआ है, जिसके पीछे जमीन विवाद में पटीदारों का हाथ हो सकता है। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले पटीदारों ने उन्हें धमकी दी थी।अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजन विलख रहे हैं।

हांलाकि बच्चे के पिता मुंशी भारती ने तहरीर मे किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। तत्परता से छानबीन की जा रही है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। बच्चे की मां द्वारा लगाए गये आरोप को भी संज्ञान लिया गया है।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!