हनुमानगंज थाना क्षेत्र में भयानक सड़क दुर्घटना, दो मासूम समेत पांच लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

छितौनी बाजार (कुशीनगर)

बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा-नेबुआ हाईवे पर स्थित पानी टंकी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल बच्चो को अस्पताल ले जाया गया ।

दुर्घटना का विवरण:

  • नेबुआ से आ रही बाइक पर सवार अंकुर (32 वर्ष) और राहुल गोंड (34 वर्ष) घायल हुए।दोनो निवासी नेबुआ नौरगिया ।
  • पनियहवा की तरफ जा रही बाइक पर सवार सन्दीप (35 वर्ष), बिपिन (7 वर्ष) और मिन्टू (3 वर्ष) भी घायल हुए।निवासी महराजगंज जनपद के कोतवाली सदर के ग्राम पकड़ी नोनिया के है।
  • हनुमानगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया।
घायल युवक को अस्पताल ले जाती हनुमानगंज पुलिस ।

यह घटना सड़क सुरक्षा की महत्ता को एक बार फिर से उजागर करती है।

डी के कुमार की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!