Post Views: 183
स्टेशन मास्टरों की मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल
Newsalert9
बगहा (पश्चिमी चंपारण)
आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर देश के सभी स्टेशन मास्टर हड़ताल पर रहे। बगहा रेल स्टेशन मास्टर ने बताया कि संघ की नौ मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया।
हड़ताल की वजह —-
स्टेशन मास्टरों ने बताया कि उनकी विभिन्न मांगों को लेकर संघ ने पहले ही सरकार को सूची सौंपी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के समर्थन में देशव्यापी हड़ताल किया गया।
हड़ताल का असर —
बगहा रेल स्टेशन समेत देश के सभी स्टेशनों पर संघ के बिल्ले लगाकर ड्यूटी की गई। हड़ताल के दौरान स्टेशन मास्टरों ने अपनी मांगों को लेकर नारे भी लगाए।
बगहा से किसलय की रिपोर्ट—










