बहराईच हिंसा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो को लगी गोली,, अस्पताल मे भर्ती–

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पांच गिरफ्तार -रासुका लगेगा ।

देखिए एसपी ने क्या बताया–

Newsalert9

कुशीनगर

एसपी ने बताया —

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसक घटना में रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।पूरा क्षेत्र साम्प्रदायिक हिंसा में घिर गया था। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियो की तलाश में थी।

इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो गोली लगने से घायल हो गे।दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि घटना के समय पुलिस टीम नानपारा क्षेत्र में हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

घायल आरोपियों में मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू शामिल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 5 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!