Newsalert9
कुशीनगर
चीनी मिल खडडा और सिसवा बाजार के तत्वावधान में आयोजित अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं को तीन माह तक किसानों से जुड़कर कार्य करने के साथ ही प्रशिक्षित व योग्य बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुआ।
मुख्य अतिथि राजीव रंजन ने कहा—
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आइएएस एवं आईपीएल फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार *राजीव रंजन* ने कहा, “यह कार्यक्रम युवाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान निकालेगा।
डाक्टर यूएस तेवतिया बोले—
आइपीएल मुख्यालय कृषि विज्ञान दिल्ली के मुख्य प्रबंधक *डॉ. यूएस तेवतिया* ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षु को तीन माह के लिए प्रत्येक माह 6000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।
निलू सिंह ने संबोधन में कहा—
सहायक चीनी आयुक्त *नीलू सिंह* ने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं को कृषि क्षेत्र का अध्यन कराया जाएगा और उन्हें 100 किसानों के साथ मिलकर उनकी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
ए के सिंह ने बताया—
उप गन्ना आयुक्त एके सिंह ने कहा यह कार्यक्रम युवाओं को समर्थ बनाने के साथ ही किसानो की असली समस्या व आवश्यकता क्या है इसकी जानकारी मुहैया कराएगा।।
खडडा व सिसवा के जीएम ने दी जानकारी—
-आइपीएल चीनी मिल खडडा के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह एवं सिसवा के प्रधान प्रबंधक आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इसका उद्देश्य–
– युवाओं को किसानों के बीच व्यवसायिक कौशल बढ़ाना
– रोजगार को बढ़ावा देना
– कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादकता बढ़ाना
– नई तकनीकि, नए फसल और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना
– सतत विकास का लक्ष्य पूरा करना।
खडडा व सिसवा के गन्ना प्रबंधक के मुताबिक—
खडडा चीनी मिल के गन्ना व्यवस्थापक सुधीर कुमार व सिसवा के केन हेड धीरज सिंह ने बताया कि खडडा व सिसवा क्षेत्र में कुल 120 युवा पहली पारी में जोड़े गये हैं।इससे स्थानीय युवक व युवतियां लाभान्वित होकर अपने व क्षेत्र के कृषि जीवन को खुशहाल बनाएंगे। इन्हें प्रारम्भिक किट और प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गयी है।
गरिमामयी मौजूदगी—
इस अवसर पर डॉ. एसके तोमर,डॉ. आरपी सिंह ,नितिन राजा,पंकज सिंह,अभय त्रिपाठी,मुन्ना सिंह सहित इंटरशिप से जुड़े युवा व किसान तथा मिल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सफल संचालन सुधीर कुमार ने किया।
बाबा की रिपोर्ट—-










