कुशीनगर में समाधान दिवस: 33 प्रार्थना पत्रों में से 6 का तत्काल निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–+

कुशीनगर कोतवाली पडरौना में आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से सुना गया। इस दौरान, राजस्व और पुलिस विभाग को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए।

मुख्य विन्दु—

  • समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्रों की संख्या: 33
  • तत्काल निस्तारण: 6 प्रार्थना पत्रों का
  • समयबद्ध निस्तारण: 27 प्रार्थना पत्रों के लिए

डीएम के निर्देश–

  • प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशीलता और गुणवत्ता का ध्यान रखें।
  • क्षेत्राधिकार के बाहर के मामलों में तत्काल सूचना दें।
  • राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

एसपी के निर्देश—

  • थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
  • उच्चाधिकारी स्तर से निस्तारण के लिए रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!