Post Views: 341
सड़क निर्माण से खडडा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली, सिसवा गोपाल, गैनही जंगल, आदि गाँवो के लोगों की भी यात्रा होगी सुखद ।।
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर जनपद के पडरौना से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पटरी सड़क से महराजगंज जनपद के निचलौल और नेपाल सीमा के झूलनीपुर तक यात्रा करने में अब कोई अवरोध नहीं होगा। बंजारीपट्टी से चंदा गुलरभार तक के 11.45 किलोमीटर हिस्से के निर्माण हेतु धन आवंटित कर दी गई है।

इसके साथ ही, नेबुआ से जटहां बाजार तक 11.20 किलोमीटर तक की खराब सड़क के नव निर्माण हेतु भी धन स्वीकृत हो गया है।

मुख्य विन्दु–
- पडरौना से बंजारी पट्टी तक नहर पटरी टू लेन सड़क बन चुकी है
- बंजारीपट्टी से चंदा गुलरभार तक के 11.45 किलोमीटर हिस्से के निर्माण हेतु धन आवंटित
- नेबुआ से जटहां बाजार तक 11.20 किलोमीटर तक की खराब सड़क के नव निर्माण हेतु धन स्वीकृत
- दोनों सड़कों के निर्माण पर 60 करोड़ रुपये स्वीकृत
कृष्ण प्रताप सिंह, आनंद सिंह, परशुराम पांडेय, नीशू मोदनवाल,आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि लोगों को आवागमन में आसानी होगी और एक बड़ी आबादी को बेहतर सुविधाजनक मार्ग मिल जाएगा।
बाबा की रिपोर्ट—–










