पुलिस की घेराबंदी में फंसा, शराब तस्कर पुल से नदी में कूदा,,दोनो पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

यूपी विहार सीमा पर बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में एक शराब तस्कर ने पुलिस को देखकर अपनी कार छोड़ गौतम बुद्ध सेतु से नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में तस्कर के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। तस्कर की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। शराब पहुंचाने का सौदा महज 15 हजार रुपए में किया गया था।

आरोपी ने बताया कि वह शराब लेकर गाड़ी से तेजी से आ रहा था, तभी पुल पर पहुंचने के साथ ही आगे का रास्ता बंद कर दिया गया। फिर पीछे मुड़कर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते को भी तत्काल बंद कर दिया।बचने के लिए गाड़ी छोड़कर पुल से नदी में जंप लगा दिया, हालांकि नदी में पानी नहीं था, नीचे रेत का ढेर था, जिसमें तस्कर गिर गया और उसकी दोनों पैर टूट गई।

पुलिस ने शराब से भरी कार व शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस तस्कर के मोबाइल से संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर गिरोह का पता लगाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल तस्कर का इलाज जीएमसी बेतिया में चल रहा है।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!