Post Views: 197
Newsalert9 (कुशीनगर )
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में आइटीआइ चौक के पास रविवार शाम साइकिल सवार राजू मद्धेशिया निवासी नेबुआ रायगंज के टोला केरवनिया को बाइक से ठोकर लग गयी ,इसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गये,उन्हे नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिस बाइक से ठोकर लगी ,उसपर तीन युवक सवार थे,उन्हे मामूली चोट आइ ,वे मौके से फरार हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने आकर छानबीन किया।खबर लिखे जाने तक वाइक सवार की तलाश जारी है।










