Newsalert9 (कुशीनगर)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नेबुआ राय गंज के केरवनिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई हुई। खडडा तहसीलदार महेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर बुलडोजर के जरिये अवैध कब्जा हटवाकर विद्यालय की जमीन को मुक्त करा दिया।
विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने कई बार अतिक्रमण की शिकायत की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
बोले तहसीलदार महेश कुमार–
तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया था। दुबारा अतिक्रमण हुआ तो कठोर कार्यवाई की जाएगी ।
ग्राम प्रधान कहा —-
ग्राम प्रधान रमेश गौंड ने कहा कि विद्यालय की जमीन अतिक्रमण मुक्त होने पर ग्राम पंचायत की निधि से उसकी चाहदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

इस दौरान राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल सुरज चौरसिया, करूणाकरण चौरसिया, संजय गुप्ता तथा उपनिरीक्षक रामायण यादव, ममता मौर्या, कांस्टेबल रोहित सरोज, अजित सिंह, पंकज यादव, रेखा भारती और पुष्पा देवी मौजूद रहे।










