Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर जनपद के पगार छपरा गाँव में 111 वर्षीय पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनके पैतृक निवास पर इलाज चल रहा है।
भुलई भाई जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विधायक विवेकानन्द पांडेय, डाक्टर निलेश मिश्रा, अजय गोविन्द राव, शिशु, दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, आनंद सिंह, विजय कन्नौजिया, चन्द्रप्रकाश तिवारी, राजेश्वर सिंह, दिग्विजय शर्मा, सूरज गोविन्द राव और हरगोविंद रौनियार समेत कई भाजपा नेताओं ने इश्वर से प्रार्थना की है।
भुलई भाई की सेवाओं को देखते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
नाती कन्हैया चौधरी ने बताया–
भुलइ भाइ के नाती कन्हैया चौधरी ने बताया है कि तबियत अचानक खराब हो गयी है ,सांस लेने में दिक्कत हो रही है,घरपर इलाज चल रहा है।
बाबा की रिपोर्ट–










