कुशीनगर में सहकारी गन्ना विकास समिति खडडा के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर जनपद के सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुप्रीयमय मालवीय को विधायक खड्डा विवेकानन्द पांडेय ने एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाइ। इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्यों और डेलीगेट्स ने भी शपथ ग्रहण की।

अध्यक्ष का बयान—

नव निर्वाचित अध्यक्ष सुप्रीयमय मालवीय ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान और उनके जीवन में खुशहाली लाना समिति का उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि समिति गन्ना किसानों के हित में कार्य करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

विधायक ने कहा—-

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने अध्यक्ष और संचालन समिति को बधाई देते हुए कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हित में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आइपीएल चीनी मिल खड्डा ने पेराइ क्षमता बढ़ाकर क्षेत्र के किसानों के हित में सराहनीय कार्य किया है, इस मिल को भरपूर गन्ना आवंटित किया जाएगा।इसके लिए उच्चस्तर पर वार्ता की जाएगी।

लल्लन मिश्रा ने कहा—

सहकारी संघ के अध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया।

डाक्टर निलेश मिश्रा बोले

भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित कमेटी गन्ना किसानों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।आइपीएल चीनी मिल किसानों की मांग पर क्षमता विस्तार की है। हम सभी को विहार जाने वाली गन्ने को रोककर ,आइपीएल को भरपूर गन्ना देकर सहयोग करनी होगी।ताकि मिल को प्रोत्साहन मिले।

समारोह में उपस्थित रहे–

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, किसान नेता आनंद तिवारी, हरि राय, चीनी मिल के प्रबंधक एनपी पाल, केन मैनेजर सुधीर कुमार,संजय राव, सचिव प्रहलाद प्रसाद, संजय सिंह, विजय पांडेय, मनोज पांडेय, ज्योतिर्मय मालवीय, राजन पांडेय, श्रीकिशुन यादव, साधू मिश्रा, राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!